चंडीगढ 18 अगस्त (विश्ववार्ता): पंजाब में कोरोना वायरस कहर लगातार मौत बनकर बरस रहा है, सूबे मे 24 घंटे के दौरान कोरोना के 1568 नए मरीजों की पुष्टि हुई और 41 लोगों की मौत हो गई। राज्य के राजस्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ के बाद उनकी छह माह की पोती भी कोरोना संक्रमित पाई गई है।
यही नहीं मुल्लांपुर दाखा के अकाली विधायक मनप्रीत सिंह अयाली और बठिंडा के एसएसपी भूपिंदर सिंह विर्क कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
वही लुधियाना में 230 नये मामले दर्ज हुए हैं, यहां पर ही सबसे अधिक 13 मौतें भी हुई हैं। इसके अलावा जालंधर में भी 201, फिरोजपुर में 166, पटियाला में 156, बठिंडा में 153 और मोगा में भी 101 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। यह पहला मौका है जब जालंधर में कोरोना मरीजों ने एक ही दिन में दोहरा शतक मारा हो। इसके साथ ही मोगा में भी पहली बार एक ही दिन में 101 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...