दिल्ली,31 जुलाई, (विश्ववार्ता): भारत मे कोरोना का कहर लगातार जारी है, संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। 24 घंटे में 783 लोगों की कोरोना के चलते जान चली गई। देश में मरने वालों की संख्या अब 35 हजार 786 हो गई है। पुणे अब देश का चौथा शहर बन गया है, जहां 2 हजार से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई है।
इसके पहले मुंबई, ठाणे और चेन्नई में 2 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। पुणे में अब तक 2028 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, बेंगलुरु में गुरुवार को मरने वालों की संख्या एक हजार के पार चली गई। यहां अब तक 1009 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...