पूरे हरियाणा और पंजाब में अगले 72 घंटो में बारिश
चंडीगढ़: 27 जुलाई, (विश्ववार्ता): पूरा उत्तर भारत इस समय प्रचंड गर्मी की चपेट मे है, पंजाब व हरियाणा में लोगों को गर्मी से बुरा हाल है, लेकिन अब पंजाब, चंडीगढ़ और पूरे उत्तर भारत के लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। पंजाब और हरियाणा में अगले 72 घंटों में बारिश होने के आसार बने हुए हैं। वहीं पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में 28, 29 और 30 जुलाई को भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है।, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। बताया जा रहा है कि आने वाले कुछ घंटो में होने वाली ये बारिश प्री- मॉनसून की बारिश होगी।
अगर मॉनसून की बात करें तो 24 और 25 जून को मॉनसून की बारिशें पूरे उत्तर भारत में शुरु हो जाएंगी। बताया जा रहा है कि अस बार 1 हफ्ता पहले ही मॉनसून पंजाब में पहुंच जाएगा और लोगों को जल्दी ही गर्मी से निजात मिल जाएगी। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार मॉनसून में अच्छी बारिश होगी, जोकि लोगों के लिए भी अच्छी खबर है और किसानों के लिए भी।