विश्ववार्ता की पूरी टीम आप से निवेदन करती है ज्यादा जरूरी हो तब ही घर से बाहर निकले और कोविड-19 के नियमों का पालन करे।
मरीजों का आंकडा 1 करोड 56 लाख के पार
इनमे से 95 लाख से ज्यादा लोगो ने कोरोना को दी मात
दिल्ली, 24 जुलाई (विश्ववार्ता) दुनिया भर मे कोरोनावायरस का कहर जारी है, दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 56 लाख 51 हजार 599 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 95 लाख 35 हजार 208 ठीक हो चुके हैं और 6 लाख 36 हजार 464 लोगों की जान जा चुकी है।
ऑस्ट्रेलिया में संक्रमण के मामले 13 हजार 302 हो गए। यहां अब तक 133 लोगों की मौत हो चुकी है। वही बात करे कनाडा मे 1 लाख 12 हजार 672 संक्रमित, मौते 8 हजार 874 इसके अलावा पाकिस्तान मे संख्या 2 लाख 69 हजार 191 संक्रमितो व मौते 5 हजार 709 हो गई है।
आपकी सुरक्षा आपके हाथ में है, साबुन और पानी से बार-बार अपने हाथ अच्छी तरह से हाथ धोएं. कोरोना के खिलाफ इस जंग में हर किसी की भूमिका काफी अहम है. कोविड-19 के लक्षण विकसित करने पर घबराएं नहीं, तुरंत 1075 पर कॉल करें. सकारात्मक रहें और खुद को अपनी पसंदीदा गतिविधियों में शामिल करें, हम एकजुट हो कोविड-19 के खिलाफ लड़ेंगे और जीतेंगे.
किसी बंद जगह पर जा रहे हैं तो कोशिश करें कि इनडोर स्पेस में भी मास्क लगाकर रखें। दुकान और दफ्तर आदि मेंं खिडक़ी-दरवाजे खोलकर रखें।
कपड़े से बने मास्क भी एयरबोर्न वायरस के खतरे को कम कर सकते हैं लेकिन तब जब अधिक से अधिक लोग इसका इस्तेमाल करें। वैसे कोशिश करें कि अच्छी क्वालिटी का मास्क लगाएं।
घर, कार या दफ्तर के एसी में फिल्टर को अपग्रेड करें। भीड़ हो तो एसी की सेटिंग को आउटडोर एयर पर सेट करें, रिसर्कुलेटेड एयर की सेटिंग बंद कर दें।
दफ्तर और बड़ी बिल्डिंग्स में अच्छी गुणवत्ता के एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल बढ़ाएं।
इनडोर स्पेस में अल्ट्रावॉयलेट लाइट्स का इस्तेमाल करें ताकि वायरस को खत्म किया जा सके।
भीड़ वाली जगह पर मास्क के साथ फेस शील्ड का भी इस्तेमाल करें। इससे सुरक्षा बढ़ेगी।
10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा
देश | कितने संक्रमित | कितनी मौतें | कितने ठीक हुए |
अमेरिका | 41,69,991 | 1,47,333 | 19,52,060 |
ब्राजील | 22,89,951 | 84,207 | 15,32,138 |
भारत | 12,88,130 | 30,645 | 8,15,251 |
रूस | 7,95,038 | 12,892 | 5,72,053 |
द.अफ्रीका | 3,94,948 | 5,940 | 2,29,175 |
पेरू | 3,66,550 | 17,455 | 2,52,246 |
मैक्सिको | 3,62,274 | 41,190 | 2,31,403 |
चिली | 3,38,759 | 8,838 | 3,11,431 |
स्पेन | 3,17,246 | 28,429 | उपलब्ध नहीं |
ब्रिटेन | 2,97,146 | 45,554 | उपलब्ध नहीं |