जालंधर, 12 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब मे कोरोना की रफ्तार हैरान और परेशान कर रही है, जिस तरह से नये मामले आ रहे है वह चिंताजनक है। जालंधर जिले मे प्रशासन और नगर निगम प्रशासन ने बडा कदम उठाते हुए नगर निगम के कमिश्नर ने जहां निगम मुख्यालय के दफ्तरों में पब्लिक डीलिंग को बंद करने का फैसला किया तो डिप्टी कमिश्नर ने भी पब्लिक डीलिंग बंद करने के आदेश दिया है।
जालंधर के डीसी घनश्याम थोरी ने आदेश दिए हैं कि डीसी दफ्तर व अन्य सरकारी दफ्तरों में अब कोई शिकायत व मांग पत्र नहीं लिया जाएगा। अगर किसी को शिकायत या मांग पत्र देना है तो वह ई-मेल के जरिए भेज सकते हैं। इसके साथ ही अगर कोई भी अधिकारी कोरोना पोज़िटिव पाया जाता है तो उसका दफ्तर 72 घंटे के लिए सील किया जाएगा।
डीसी के आदेश के बाद आर.टी.ए. दफ्तर 72 घण्टे के लिए सील होगा, क्योंकि आरटीए बरजिंदर सिंह की रिपोर्ट कोरोना पाजीटिव आई है। इसके साथ ही अब दफ्तरों में 50 फीसदी मुलाजिम ही ड्यूटी देंगे। डीसी के आदेश के बाद ड्यूटी रोस्टर तैयार किया गया है। जिसमें एक दिन आधे कर्मचारी आएंगे।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...