विश्ववार्ता की पूरी टीम आप से निवेदन करती है ज्यादा जरूरी हो तब ही घर से बाहर निकले और कोविड-19 के नियमों का पालन करे।
मरीजो का आंकडा 8 लाख 50 हजार 358 हुआ
ठीक होने वालो का आंकडा 5 लाख पहुंचा
22 हजार से ज्यादा लोगो ने गंवाई जान
दिल्ली, 12 जुलाई (विश्ववार्ता):कोरोना वायरस महामारी की देश मे रफ्तार हैरान करने वाली है, 24 घंटे मे दूसरे दिन 27 हजार से ज्यादा केस बढ़े। पिछले 24 घंटे में 27 हजार 754 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 8,139 लोग संक्रमित मिले। यहां अब तक एक दिन का ये सबसे ज्यादा आंकड़ा है। संक्रमितों का आंकडा 8 लाख 50 हजार 358 पार कर गया है, जबकि ठीक होने वालों की संख्या भी बढकर 5 लाख 36 हजार 206 हो गई है, 22 हजार 144 लोगो की मौत हो चुकी है। बुरी खबर यह कि इस बार महज 4 दिनों में ही मरीजों की संख्या 7 लाख से बढक़र 8 लाख हो गई। अब हर 10 लाख की आबादी में 578 लोग पॉजिटिव पाए जा रहे हैं।
तमिलनाडु में 3,965 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस तरह से यहां अब तक 1 लाख 34 हजार 226 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। कर्नाटक में 2,798, देश की राजधानी दिल्ली में 1,781, उत्तर प्रदेश में 1,392, पश्चिम बंगाल में 1,344 और तेलंगाना में 1,178 लोग संक्रमित पाए गए। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 2 लाख 91 हजार 51 है। 5 लाख 36 हजार 231 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 22 हजार 685 लोगों की मौत हो चुकी है।