छत्तीसगढ , 4 जून (विश्ववार्ता): रायपुर जांजगीर चांपा जिले मे कार्यरत आईएएस अधिकारी के खिलाफ एक महिला ने रेप का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रायपुर. जांजगीर-चांपा जिले में पदस्थ रहे आईएएस अधिकारी के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला के बयान व उससे मिले साक्ष्य के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आईएएस अधिकारी के खिलाफ दुष्कर्म कस केस दर्ज कर लिया है।
एसपी पारूल माथुर ने बताया कि एक 32 वर्षीय महिला ने बुधवार को कोतवाली पहुंच कर आईएएस अधिकारी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखाई है। पीडि़ता का कहना है कि आईएएस अधिकारीने उसे एनजीओ में बड़ा काम दिलाने का प्रलोभन देकर पहले दफ्तर बुलवाया फिर उसके साथ दफ्तर में ही अनाचार किया है। इतना ही नहीं महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनके पति जो शासकीय सेवक हैं, उनकी भी अच्छे स्थान पर पोस्टिंग कराने का आश्वासन दिया था। लेकिन सिर्फ आईएएस अधिकारी उसे आश्वासन देते रहे, लेकिन उनका काम नहीं किया। यही वजह है कि हमें यह कदम उठाना पड़ा। फिलहाल पुलिस ने आईएएस अधिकारीके खिलाफ धारा 376, 506, 509 के तहत जुर्म दर्ज किया है।
महिला द्वारा आधार बताया गया जिसमें आईएएस अधिकारी ने महिला के मोबाइल में चेटिंग की थी। यहां तक कि प्राइवेट पाट्र्स के फोटो भी मांग थे। इसके अलावा और कई तथ्यों में आईएएस अधिकारी बुरी तरह फंसते नजर आए। इन तथ्यों को पुलिस ने बारीकी से जांच की। तकरीबन 3 घंटे जांच चली। पुलिस ने उसके सारे आधार इक_े किए। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
ਪਾਕਿਸਤਾਨੀ ਪੰਜਾਬੀ ਸ਼ਾਇਰਾ ਸੁਗਰਾ ਸੱਦਫ਼ ਦੀ ਸ਼ਾਇਰੀ ‘ਅੱਜ ਮੈਂ ਤੇਰਾ ਸੁਫ਼ਨਾ ਬਣਨਾ’ – ਗੁਰਭਜਨ ਸਿੰਘ ਗਿੱਲ
ਪਾਕਿਸਤਾਨੀ ਪੰਜਾਬੀ ਸ਼ਾਇਰਾ ਸੁਗਰਾ ਸੱਦਫ਼ ਦੀ ਸ਼ਾਇਰੀ ‘ਅੱਜ ਮੈਂ ਤੇਰਾ ਸੁਫ਼ਨਾ ਬਣਨਾ’ - ਗੁਰਭਜਨ ਸਿੰਘ ਗਿੱਲ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 28ਮਾਰਚ(ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ)- ਡਾ....