डॉक्टरों ने तालियां बजाकर बच्चों को किया रवाना
चंडीगढ,14 अप्रैल (विश्ववार्ता): : हरियाणा मे कोरोनावायरस के लगातार बढते मामलो के बीच सिरसा के दो बच्चो ने कोरोना को हराकर घर वापिसी की है। हरियाणा मे अब 41 मरीजो ने कोरोना को हराकर घर वापिसी की है। सिरसा सिविल अस्पताल में दोनों बच्चों को रखा गया था। दरअसल सबसे पहले उनकी मां पॉजिटिव मिली थी। इसके बाद जब बच्चों का टेस्ट किया गया तो उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। बच्चों की दो रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद अब लगातार दो रिपोर्ट अब निगेटिव आई है। दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डॉक्टरों ने तालियां बजाकर बच्चों को रवाना किया।
-सभी 19 जमातियों की रिपोर्ट भी आई नेगेटिव। -19 जमातियों को भी मिली अस्पताल से छुट्टी।-प्रशासनिक देखरेख में रोड़ी में रहेंगे सभी जमाती।-महिला के 48 घंटे बाद सैंपल लेकर पुन: भेजे जाएंगे जांच को।-यह रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद महिला को दी जाएगी अस्पताल से छुट्टी।-29 लोगों के सैंपल लेकर भेजे थे जांच के लिए।-25 की रिपोर्ट आई नेगेटिव, 4 की लंबित।-बंसल कॉलोनी से आइसोलेशन में रखे गए 22 लोगों को भी अस्पताल से मिली छुट्टी।- 14 दिनों तक घरों में रहेंगे होम क्वॉरेंटाइन।- होम क्वॉरेंटाइन किए गए सभी लोगों की स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रतिदिन करेंगी।