चंडीगढ़, धारा 370 के बाद पाकिस्तान द्वारा भारत के नागरिकता संशोधन बिल पर कड़ी नाराजगी जताने और इस मामले में इमरान खान के ट्वीट कर इसे मानवाधिकारों के खिलाफ और दोनों देशों के बीच हुए द्विपक्षीय समझौते के खिलाफ बताने पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज भड़क उठे। अनिल विज ने इमरान खान पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि इमरान खान पहले अपने गिरेबान में झांके और बताएं कि पाकिस्तान में हिन्दू लड़कियों के साथ होने वाली ज्यादत्तियाँ और गैरमुस्लिमों का जबरन धर्म परिवर्तन क्या मानवाधिकारों के खिलाफ नहीं है?अनिल विज ने इमरान खान पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि इमरान खान, राहुल गाँधी और पूरे विपक्ष का बयान लिखने वाला एक ही व्यक्ति है और इमरान खान हमेशा कांग्रेस की ही भाषा में बयान देता है। विज ने कहा कि अगर हम अन्य देशों में प्रताड़ित लोगों को शरण दे रहे हैं तो इमरान खान को इसमें क्या दिक्क्त है? अनिल विज ने इमरान खान के सामने कई सवाल खड़े किये और उनका जवाब भी माँगा। उन्होंने पाकिस्तान में बंटवारे के बाद कम हुई मंदिरों की संख्या और अल्पसंख्यकों की संख्या घटने पर भी सवाल खड़ा किया ह कांग्रेसी नेता अधीर रंजन ने रेप मामलों को लेकर भारत को मेक इन इण्डिया की बजाय रेप इण्डिया का नाम दिया था। जिसके बाद सूबे के गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अधीर रंजन को कांग्रेस का ज्यादा अनुभव है तो उन्हें रेप इन इण्डिया नहीं रेप इन कांग्रेस कहना चाहिए। हरियाणा में पानीपत फिल्म विवादों के घेरे में हैं। लगातार जाट समुदाय फिल्म पर रोक की मांग कर रहा है ऐसे में प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि सरकार की पूरी स्थिति पर नजर है और सही समय पर उचित कदम उठाया जायेगा।
ਸੰਗਰੂਰ ਦਾ ਭਖਿਆ ਸਿਆਸੀ ਦੰਗਲ – ਸਿਮਰਨਜੀਤ ਮਾਨ ਦੇ ਬਿਆਨ ਤੇ ਮੀਤ ਹੇਅਰ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਜਵਾਬ
ਸੰਗਰੂਰ ਦਾ ਭਖਿਆ ਸਿਆਸੀ ਦੰਗਲ - ਸਿਮਰਨਜੀਤ ਮਾਨ ਦੇ ਬਿਆਨ ਤੇ ਮੀਤ ਹੇਅਰ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਜਵਾਬ ਸੰਗਰੂਰ, 25 ਅਪ੍ਰੈਲ (ਵਿਸ਼ਵ...