चंडीगढ़, 26 अक्तूबर (विश्ववार्ता) कोरोना के प्रभाव के बाद अब चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने विंटर शेड्यूल जारी कर दिया है। नए शेड्यूल के मुताबिक चंडीगढ़ एयरपोट्र्स से अब 29 फ्लाइट्स का संचालन होगा। इसमें अहमदाबाद, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, लखनऊ, श्रीनगर, अहमदाबाद, गोवा, बेंगलुरु, हैदराबाद, कुल्लू, धर्मशाला, लेह और कोलकाता के लिए सीधी फ्लाइट होगी।
नया शेड्यूल 27 मार्च, 2021 तक लागू होगा। अब चंडीगढ़ एयरपोट्र्स से पहली फ्लाइट्स सुबह 6:10 बजे अहमदाबाद के लिए उड़ान भरेगी। आखिरी फ्लाइट रात सवा नौ बजे दिल्ली के लिए जाएगी। नए शेड्यूल में चंडीगढ़ से गोवा, लखनऊ और पटना के लिए फ्लाइट्स शुरू हुई हैं।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...