रवीन ठुकराल ने भी भगवान सिंह के अकाल निधन पर दुख प्रकट किया
चंडीगढ़, 20 अक्तूबर (विश्ववार्ता):पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने मंगलवार को वरिष्ठ पत्रकार दविन्दरजीत सिंह दर्शी के पिता भगवान सिंह (90) जिनका आज संक्षिप्त बीमारी के बाद देहांत हो गया, के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया। वह अपने पीछे दो पुत्र और दो बेटियाँ छोड़ गए।
कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ दुख साझा करते हुए दिवंगत आत्मा की आत्मिक शांति और पीछे परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करने हेतु ईश्वर के समक्ष अरदास की।
इसी दौरान मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने भी भगवान सिंह के अकाल निधन पर दुख प्रकट किया।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार भगवान सिंह का अंतिम संस्कार बुधवार को 11 बजे मोहाली के श्मशानघाट में होगा।