चंडीगढ, 5 अक्तूबर (विश्ववार्ता): तीन दिन की किसानी बचाओ यात्रा का आज दूसरा दिन है, आज राहुल गांधी नाभा से समाणा की तरफ बढेगें, 1 बजे फतेहगढ साहिब झन्ना गाजेवास बाहमणा और 2 बजे अनाम मंडी समाणा मे किसान रैली को संबोधित करेगे। कल पहले दिन राहुल गांधी
दोपहर करीब साढ़े 12 बजे राहुल गांधी मोगा पहुंचे। उन्होंने मोगा में बधनीकलां, जगरांव के चक्कर और लुधियाना के रायकोट के गांव जट्टपुरा में तीन रैलियों को संबोधित किया था।
वहीं, मोगा से लुधियाना तक ट्रैक्टर रैली भी निकाली। बधनीकलां की रैली में राहुल जिस ट्रैक्टर पर बैठे, उसका स्टेयरिंग पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ ने संभाला। हरियाणा के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भी ट्रैक्टर चलाया। उनके ट्रैक्टर पर नवजोत सिंह सिद्धू और कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश रावत बैठे थे।
बधनीकलां में राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा कि तीनों कृषि कानून किसानों के साथ धोखा हैं। इन कानूनों की मदद से अरबपतियों की नजर किसानों की जमीन और फसल पर है। उन्होंने कहा कि पहले नोटबंदी, फिर जीएसटी और अब किसानों के विरोध में कानून बनाकर मोदी सरकार दो कारपोरेट घरानों अडानी और अंबानी की खुलेआम मदद कर रही है। केंद्र सरकार को सिर्फ यही दो घराने चला रहे थे।