-पार्टी की मजबूती के लिए दिन-रात मेहनत कर 2022 में बनाऐंगे ‘आप’ की सरकार – हरचन्द सिंह बरसट
चंडीगढ़, 30 सितम्बर 2020 (विश्ववार्ता):आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के सीनियर नेता व नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा और पंजाब मामलों के इंचार्ज और विधायक जरनैल सिंह ने ‘आप’ के नवनियुक्त प्रदेश महा सचिव हरचन्द सिंह बरसट, प्रदेश खजांची नीना मित्तल और ओर्वसीज मामलों के बारे में प्रदेश सचिव सुखविन्दर सुखी ने अपना कार्यभार संभाला लिया है। इस मौके उनके साथ सीनियर नेता कुलजीत सिंह रंधावा, हरभुपिन्दर सिंह धरौड़, राज लाली गिल, जे.पी सिंह, गैरी बडि़ंग उपस्थित थे।
नव-नियुक्त उक्त नेताओं ने राष्ट्रीय कनवीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, जरनैल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान, नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा और समूची लीडरशिप का तह दिल से धन्यवाद करते कहा कि पार्टी हाईकमान और पंजाब की सीनियर लीडरशिप की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी तनदेही और इमानदारी के साथ निभाया जाएगा। पार्टी की मजबूती के लिए दिन रात मेहनत करके 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने में अपने अहम योगदान निभाएंगे।
प्रदेश महासचिव हरचन्द सिंह बरसट ने कहा कि पंजाब को बर्बादी के रास्ते पर लेकर जाने वाले कांग्रेस और अकाली-भाजपा के छोटे-बड़े नेताओं ने अपने निजी हितों की पूर्ति के लिए पंजाब को पूरी तरह से खोखला करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है। आज पंजाब के हालत ऐसे बन गए हैं कि पंजाब का हर वर्ग किसान, खेत-मजदूर, आढ़ती, दुकानदार, इंडस्ट्री, ट्रांसपोर्टरों, मुलाजिमों आदि सडक़ों पर अपने जायज हकों की पूर्ति के लिए धरने प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हैं, जिनकी राजा अमरिन्दर सिंह ने जायज मांगें तो क्या पुरी करनी थी, उल्टा उन पर लठियां भांज कर और पानी की बौछारों के साथ जुल्म किया जा रहा है। वहीं ही आम आदमी पार्टी पंजाब में अपने विपक्ष की भूमिका निभाते हुए इन तानाशाही सरकारों का डट कर पूरे पंजाब में हर वर्ग के साथ कंधे से कंधा मिला कर संघर्ष कर रही है।
हरचन्द सिंह बरसट ने किसान विरोधी काले कानूनों के बारे मेें कहा कि कांग्रेस इस तानाशाही फरमान की साजिश में भाजपा और अकाली दल जितनी ही गुनाहगार है, यदि कांग्रेस ने पहले ही बैठकों में बिल बनते समय विरोध किया होता तो यहां पास होना तो दूर यह बिल संसद में पेश ही नहीं हुआ होता, परंतु कांग्रेस केवल किसानों के साथ धोखा करना ही जानती है।