19वें एशियन खेलों मे भारतीय खिलाडियों का जोरदार प्रदर्शन जारी
आज कुल इतने पदक जीते, कुल पदको की संख्या हुई इतनी
चंडीगढ़, 4 अक्तूबर (विश्ववार्ता) 19वें एशियन खेलो मे भारतीय खिलाडियों का जोरदार प्रदर्शन जारी है आज एशियान खेलो के 11वें दिन भारत की शुरुआत ब्रॉन्ज मेडल से हुई। रेस वॉक 35 किमी में भारतीय मिक्स्ड टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसके बाद आर्चरी मिक्स्ड टीम कंपाउंड इवेंट में गोल्ड जीता।
भारत को दिन का तीसरा मेडल स्क्वॉश और चौथा बॉक्सिंग में मिला। दोनों ही खेल में ब्रॉन्ज मेडल मिला। पांचवां मेडल भी बॉक्सिंग में मिला। लवलीना को फाइनल में हार मिली और उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। भारतीय मेंस हॉकी टीम साउथ कोरिया को 5-3 से हराकर फाइनल में पहुंच गई है। इस तरह मेडल भी पक्का कर लिया।
इस तरह भारत के 74 मेडल चुके हैं। ये एशियाड के 74 साल के इतिहास में भारत का ऑलटाइम बेस्ट रिकॉर्ड है। इससे पहले जकार्ता एशियन गेम्स 2018 में भारत ने सबसे ज्यादा 70 पदक जीते थे।