हिमाचल में बारिश का कहर जारी, कुल्लू में कई मकान धराशायी
आज भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, हिमाचल के इन जिलों में आफत
चंडीगढ़, 24 अगस्त (विश्ववार्ता) हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट के बीच बारिश ने तबाही मचा रखी है। खराब मौसम के चलते प्रदेश में बुधवार को एक बच्चे समेत 10 लोगों की मौत हो गई है। छह लोग लापता भी हैं। आज सुबह कुल्लू में कई मकान धराशायी हो गए। पहाड़ी धंसने कई मकान ढह गए। मकानों को एक हफ्ते पहले ही खाली करा लिया गया था। प्रदेश के सभी क्षेत्रों में वीरवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। शुक्रवार से बारिश में कुछ राहत मिलने के आसार हैं।
प्रदेश के सभी क्षेत्रों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। शुक्रवार से बारिश में कुछ राहत मिलने के आसार हैं। बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में दिन भर बारिश का दौर जारी रहा।
मौसम विभाग ने हिमाचल के शिमला, सिरमौर, कांगड़ा, चंबा, मंडी, हमीरपुर, सोलन, बिलासपुर और कुल्लू जिले में भारी बारिश और बाढ़ जैसे खतरे की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने कहा कि, आने वाले दिनों में ही राज्य में कई स्थानों पर भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। लोग हिमाचल में गैर जरूरी यात्राओं से बचें और जल स्रोतों से दूर रहें। वहीं हिमाचल सरकार और प्रशासन ने भी लोगों को सुरक्षित जगहों पर और घरों में रहने की सलाह दी है। बहुत जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलने को कहा गया है। क्योंकि बारिश और जगह-जगह लैंडस्लाइड होने से हिमाचल में हालात खराब हैं। हिमाचल की अधिकतर सड़कें भी बंद हो रखीं हैं। आवागमन के लिए कई रास्ते एक-दूसरे से कट गए हैं।