हिमाचल प्रदेश की सभी 68 सीटों के शुरुआती रूझानो मे कांग्रेस आगे
कांग्रेस ने किया बहुमत के आंकड़े को पार
पढिये ताजा आंकड़े
चंडीगढ़, 8 दिसंबर (विश्व वार्ता) हिमाचल प्रदेश की सभी 68 सीटों के शुरुआती रूझान आ चुके हैं। इसके अनुसार सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी से कांग्रेस आगे निकल गई है। कांग्रेस बहुमत के आंकड़े को पार कर चुकी है। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़े के अनुसार, कांग्रेस 37 सीटों पर आगे है, जबकि भाजपा एक सीट जीत चुकी है और 26 सीटों पर लीड कर रही है। तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे हैं। यहां सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को कम से कम 35 सीटों की जरूरत पड़ती है। इस बार विधानसभा चुनाव में कुल 412 प्रत्याशी मैदान में थे।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...