हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का आज हुआ आगाज
पहले दिन पंजाब पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल समेत दिवगंत आत्माओं को दी गई श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी मंत्रियों से पूरी तैयारी के साथ सदन में आने के निर्देश दिए
चंडीगढ़, 25 अगस्त (विश्ववार्ता) आज हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का आगाज हुआ इस दौरान सत्र के शुरू होते ही सबसे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शोक प्रस्ताव पढ़ा गया जिसमे पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल, पूर्व सांसद रतनलाल कटारिया को श्रद्धांजलि दी गई। विधायक गोपाल कांडा के भाई, स्वतंत्रता सेनानियों, प्रदेश के शहीद सैनिकों, ओडिशा रेल हादसे में मारे गए लोगों और आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी मंत्रियों से पूरी तैयारी के साथ सदन में आने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य सदन के जरिये प्रदेश को जनहित के मुद्दे से अवगत कराना है।