हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र अगस्त की इस तारिख से होगा शुरू
मानसून सत्र में दिखेगा हंगामा
चंडीगढ़, 5 अगस्त (विश्ववार्ता): हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र इस बार 25 अगस्त 2023 से शुरू होगा। हरियाणा कैबिनेट की बैठक यह फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में अ हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक की गई। बैठक में प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई और कुछ फैसले भी लिए गए।
फिलहाल, हरियाणा के मानसून सत्र में जबरदस्त हंगामे के आसार रहने वाले हैं। क्योंकि नूंह हिंसा के मामले पर विपक्ष हरियाणा की बीजेपी-जेजेपी सरकार को जमकर घेरेगा। वहीं नूंह हिंसा में सरकार के एक्शन की बात करें तो गृह मंत्री अनिल विज के मुताबिक, अब तक 102 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। 202 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा 80 लोगों को हिरासत में लिया गया है।