हरियाणा मे फिर से सुलगने लगी आंदोलन की आग
किसानों ने दी बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी
चंडीगढ, 6 दिसंबर (विश्ववार्ता): हरियाणा के किसानो ने अब सरकार को बडा आंदोलन करने की चेतावनी दे डाली हेै। हरियाणा में किसान गन्ने को लेकर शुगर मिल तो पहुंच रहे हैं लेकिन किसानों को उनका दाम नहीं मिल रहा है। उसकी सबसे बड़ी वजह है अभी तक किसानों के गन्ने का मूल्य निर्धारित ना करना जिससे अब किसान नेताओं में आक्रोश उभरने लगा है। किसान नेताओं ने सख्त लहजे में कहा कि अगर सरकार ने 12 दिसंबर तक किसानों के गन्ने की कीमत तय नहीं की तो वह एक बार फिर बड़ा आंदोलन करेंगे। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने यमुनानगर जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर के साथ एक बैठक की और बैठक में फैसला लिया कि किसानों के साथ हो रहे इस जातीय को बिलकुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...