हरियाणा मे गब्बर के नाम से मशहूर स्वास्थ्य मंत्री विज ने स्वास्थ्य विभाग छोडऩे की दी चेतावनी
चंडीगढ़, 12 अक्तूबर (विश्ववार्ता) हरियाणा के हेल्थ मिनिस्टर अनिल विज के डिपार्टमेंट में हरियाणा मुख्यमंत्री कार्यालय के दखल की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। सूत्रों की माने तो इसको लेकर अनिल विज बहुत नाराज हैं। नाराजगी की वजह से उन्होंने हेल्थ डिपार्टमेंट की सभी फाइलों को रोक दिया। साथ ही विभाग से जुड़ा कोई भी काम नहीं कर रहे हैं।
साथ ही बढ़ते दखल को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग छोडऩे की चेतावनी तक दे डाली है। मामला मुख्यमंत्री मनोहर लाल तक पहुंच गया है। इस हाई प्रोफाइल विवाद को लेकर कोई भी बोलने को तैयार नहीं है।
बताया जा रहा है कि बैठक से पहले सीएमओ की ओर से विज को भी जानकारी दी गई थी कि केंद्र सरकार की तरफ से मिले निर्देश के बाद हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की जा रही है। इसके बाद से ही विज खफा चल रहे हैं।