हरियाणा ग्रुप-डी का पेपर लीक होने की आशंका झूठी- चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी

0
31

हरियाणा ग्रुप-डी का पेपर लीक होने की आशंका झूठी- चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी

कहा तय समय पर जारी होगा परिणाम

चंडीगढ़, 31 अक्तूबर (विश्ववार्ता) हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने कहा है कि 21 और 22 अक्तूबर को हरियाणा में ग्रुप-डी के 13536 पदों के लिए परीक्षा हुई जिसके पेपर लीक होने की आशंका झूठी फैलाई जा रही है।
ग्रुप-डी की संंयुक्त पात्रता परीक्षा के पेपर लीक की आशंका तो हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने झूठा करार दिया है। आयोग का दावा है कि पेपर लीक नहीं हुआ है। यह आयोग और परीक्षा को बदनाम करने की साजिश है। तय समय में परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा। इससे पहले, आगामी दो दिनों में चारों पेपरों की आंसर की जारी की जाएगी।
21 और 22 अक्तूबर को हरियाणा में ग्रुप-डी के 13536 पदों के लिए परीक्षा हुई थी। इसके लिए 8.50 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है। दिल्ली पुलिस की ओर से पेपर साल्वर गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।