सीएम मान व दिल्ली सीएम केजरीवाल आज देगे पंजाबवासियो को बडा तोहफा
पंजाब सीएम मान ने टवीट कर सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
चंडीगढ़, 2 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज पंजाब के लोगों को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज पटियाला के माता कौशल्या अस्पताल के अपग्रेडेशन का नींव पत्थर रखने के बाद रैली को संबोधित करेंगे।
रैली से पहले सीएम मान ने ट्वीट किया-आज पंजाब के लोगों के लिए खास दिन है…आज से हम अपनी स्वास्थ्य क्रांति की गारंटी को और बढ़ाते हुए 550 करोड़ की लागत से पंजाब के अस्पतालों को अपग्रेड करने का अभियान शुरू कर रहे हैं… जिसकी शुरुआत मैं और हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल करेंगे। हम पुनर्निर्मित माता कौशल्या अस्पताल पंजाब के लोगों को समर्पित करेंगे। मान ने ट्वीट के साथ अस्पताल से कुछ तस्वीरें भी शेयर की है।
https://twitter.com/BhagwantMann/status/1708686905519599719?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1708686905519599719%7Ctwgr%5E65b73ab36e2c285442525cc8b16750e15367d8c9%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Fchandigarh%2Farvind-kejriwal-and-bhagwant-mann-rally-in-patiala-all-update-news-in-hindi-2023-10-02