साल का पहला सूर्य ग्रहण हुआ खत्म, अब इस तारिख को लगेगा चंद्र ग्रहण
चंडीगढ़ 20 अप्रैल (विश्व वार्ता): वैशाख अमावस्या की तिथि पर लगा साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण अब खत्म हो चुका है। यह ग्रहण दुनिया के कई हिस्सों में देखा गया। हाइब्रिड सूर्य ग्रहण होने के कारण कुछ जगहों पर आंशिक सूर्य ग्रहण, कुछ जगहों पर पूर्ण सूर्य ग्रहण और वहीं कुछ स्थानों कंकणा सूर्य ग्रहण दिखाई दिया। इसके बाद दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगेगा। इस ग्रहण को भी भारत में नहीं देखा जा सकेगा। वहीं इसके बाद पहला चंद्रग्रहण 5 मई 2023 को लगेगा।
एक वर्ष में कई बार घटने वाला सूर्य ग्रहण कई रूपों में दिखाई देता है। जिसमें पूर्ण सूर्य ग्रहण जिसे खग्रास सूर्य ग्रहण कहते हैं। आंशिक सूर्य ग्रहण जिसे खंडग्रास सूर्य ग्रहण का नाम दिया जाता है। इसके अलावा कंकणाकृति सूर्य ग्रहण भी दिखाई देता है। इसे हम मिश्रित या संकरित सूर्य ग्रहण भी कह सकते हैं