सहारा समूह के संस्थापक सुब्रत रॉय नही रहे, मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में ली अंतिम सांस
चंडीगढ़, 15 नवंबर (विश्ववार्ता)सहारा श्री सुब्रत रायॅ का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया है। वह गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। बीते कुछ महीनों से उनका इलाज चल रहा था। आज उनका पार्थिव शरीर लखनऊ लाया जाएगा। लखनऊ में ही उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी। मुंबई के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
सुब्रत रॉय का जन्म 10 जून 1948 को बिहार के अररिया में हुआ था। उन्होंने गोरखपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद बिजनेस की शुरुआत गोरखपुर से ही की थी. 1992 में सहारा ग्रुप ने राष्ट्रीय सहारा नाम का अखबार निकाला. साथ ही कंपनी ने सहारा टीवी नाम से टीवी चैनल शुरू किया था।
बता दें कि सहारा ग्रुप मीडिया, रियल एस्टेट, फाइनेंस सहित कई सेक्टर में काम करती हैं। समूह ने बयान में कहा, ‘सहारा इंडिया परिवार अत्यंत दुख के साथ हमारे सहारा इंडिया परिवार के प्रबंध कार्यकर्ता और अध्यक्ष माननीय ‘सहाराश्री’ सुब्रत रॉय सहारा के निधन की सूचना दे रहा है। बयान में उन्हें एक प्रेरणादायक नेता और दूरदर्शी बताते हुए कहा गया है, ‘उनके निधन से हुई क्षति को संपूर्ण सहारा इंडिया परिवार गहराई से महसूस करेगा. सहाराश्री जी उन सभी के लिए एक मार्गदर्शक शक्ति, एक संरक्षक और प्रेरणा के स्रोत थे, जिन्हें उनके साथ काम करने का सौभाग्य मिला.’।