Advertisement
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल आज अबोहर मे देगे धरना प्रदर्शन
चंडीगढ़, 24 मई (विश्ववार्ता) शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर बादल आज सुबह 11 बजे अबोहर में पंजाब के मुख्यमंत्री भगंवत मान के ‘दरिया के पानी पर समर्पण’ के खिलाफ धरने का नेतृत्व करेंगे। पार्टी ने राजस्थान को पंजाब के दरियाओं का पानी देने का कड़ा विरोध किया है। यह घोषणा पार्टी मुख्यालय में सुखबीर बादल ने की।
बतां दे कि इसके चलते पंजाब सीएम भगवंत सिंह मान ने पंजाब से राजस्थान को दिए जाने वाले 700 क्यूसिक पानी को बढ़ाकर 1200 क्यूसिक करने का ऐलान किया है, जिसका शिरोमणि अकाली दल ने पुरजोर विरोध शुरू कर दिया है।
Advertisement