लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के नए केन्द्रीय पदाधिकारियों की घोषणा
पंजाब से इन दो नेताओं को मिली जगह, पढिये पूरी लिस्ट
चंडीगढ़, 29 जुलाई (विश्ववार्ता) भाजपा ने पार्टी का बहुप्रतीक्षित सांगठनिक पुनर्गठन करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी के नए केन्द्रीय पदाधिकारियों की आज घोषणा कर दी हैं। पंजाब से बीजेपी नेता तरूण चुग को राष्ट्रीय महामंत्री लिस्ट मे शामिल किया गया है वही राष्ट्रीय सचिव की लिस्ट मे डा. नरेंद्र सिंह रैना को भी शामिल किया गया है। पार्टी महासचिव एवं केन्द्रीय कार्यालय के प्रभारी अरुण सिंह ने आज सुबह यह सूची जारी की जिसमें 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, सह संगठन महामंत्री, 13 राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं सह कोषाध्यक्ष शामिल हैं। राष्ट्रीय महासचिवों में इस बार किसी महिला को स्थान नहीं मिला है लेकिन 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में पांच और 13 राष्ट्रीय सचिवों में चार महिलाएं हैं।