लुधियाना जिले मे कारोबारी जैन होजरी के मालिक संभव जैन को अगवा कर मांगी फिरौती
पुल के नजदीक घायल अवस्था में फैंका, आरोपियों को पकडने के लिए अलग-अलग टीमें जुटी
चंडीगढ़, 18 नवंबर (विश्ववार्ता) शहर के प्रतिष्ठत कारोबारी प्रेम सागर जैन के भतीजे और भोला जैन के बेटे संभव जैन को नूरवाला रोड़ स्थित फैक्टरी के बाहर से किडनैप कर लिया गया। आरोपियों ने संभव की पत्नी को फोन कर नकदी और जेवरात की मांग की। इसके बाद वे करीब दो से तीन घंटे तक जैन को शहर में ही घुमाते रहे।
किडनैपर्स ने उसकी पत्नी से सारे गहने और कैश लेकर जगरांव पुल के नजदीक आने के लिए कहा था। इसके बाद संभव जैन की पत्नी ने अपने परिवार को सारी घटना के बारे में बताया। फिर उन्होने इस बात की जानकारी पुलिस को दी इसके बाद पुलिस ने उनके साथ मिलकर किडनैपर्स का टैप लगाया। किडनैपर्स उन्हे अलग-अलग जगह बुलाते रहे, तब उन्हे शक हो गया कि पुलिस का ट्रैप लगा हुआ है। इसके बाद आरोपियों ने संभव जैन को जगरांव पुल के नजदीक घायल अवस्था में फैंका और उसकी गाड़ी लेकर फरार हो गए। पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू ने आरोपियों को पकडने के लिए अलग-अलग टीमें निर्धारत की है। जोकि आरोपियों की तलाश में लगी हुई है। उधर, संभव जैन का इलाज डी.एम.सी. अस्पताल में चल रहा है। उसकी जांघ से गोली निकालने के लिए डॉक्टर उसका ऑप्रेशन कर रहे है।
कारोबारी संभव जैन को अगवा करने वाले आरोपी उसे किसी जगह पर ले जाने की बजाए उसे उसकी कार में ही लेकर घुमाते रहे। आरोपियों ने करीब दो से तीन घंटे तक संभव को घुमाया। जब उन्हें पता चल गया कि पुलिस उनका पीछा कर रही है तो उन्होंने संभव जैन को जांघ पर गोली मारी और जगरांव पुल के पास फेंक कर फरार हो गए।