लुधियाना गैस लीक मामले को लेकर पंजाब सीएम का बडा टवीट
पढिये क्या लिखा टवीट में
चंडीगढ़, 30 अप्रैल (विश्ववार्ता) पंजाब के लुधियाना में सुबह गैस लीक होने से 11 लोगों की दर्दनाक मौत के बाद पंजाब के सी.एम. भगवंत मान का ट्वीट सामने आया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ”लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में फैक्ट्री से गैस लीक की घटना बेहद दुखद है। पुलिस, प्रशासन और एन.डी.आर.एफ. की टीम मौके पर मौजूद है। हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। बाकी जानकारी जल्द।”
आपको बता दें कि ग्यासपुर इलाके में फैक्ट्री से गैस लीक हुई है। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है और 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। गैस लीक होने से इलाके में हडक़ंप मच गया है। वहीं दमकल विभाग की गाडिय़ां भी मौके पर पहुंची हुई हैं।