राज्यसभा में अमित शाह ने पेश किया दिल्ली अध्यादेश से जुड़ा बिल पेश
कांग्रेस ने करार दिया असंवैधानिक, चर्चा जारी
चंडीगढ़, 7 अगस्त (विश्ववार्ता) संसद के मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली अध्यादेश से जुड़ा बिल पेश किया। कांग्रेस ने इसे असंवैधानिक करार दिया है इस विधेयक का नाम ‘राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023’ है, जो गुरुवार (3 अगस्त) को लोकसभा में पारित हो चुका है।
कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि दिल्ली में भय का माहौल बनाने की कोशिश हो रही है। कांग्रेस ने कहा कि दिल्ली में सुपर सीएम बनाने की कोशिश की जा रही है। सिंघवी ने कहा कि दिल्ली सेवा बिल संविधान के खिलाफ है। सूत्रों के मुताबिक, राज्यसभा में दिल्ली सेवा बिल पर करीब 6 घंटे चर्चा होगी. कई विपक्षी सांसदों ने कहा कि इस बिल को स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए. हालांकि, विपक्षी सांसदों के विरोध के बीच इस बिल पर सदन में चर्चा हो रही है. कांग्रेस की ओर से अभिषेक मनु सिंघवी बोल रहे हैं।