मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल,  किरेन रिजिजू से छीना गया कानून मंत्रालय

109
Advertisement

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल,  किरेन रिजिजू से छीना गया कानून मंत्रालय

इस दिग्गज नेता को मिली जिम्मेदारी

चंडीगढ़, 18 मई (विश्ववार्ता)  मोदी सरकार में अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारियां निभा चुके किरेन रिजिजू से कानून मंत्रालय छीन लिया गया है। किरेन रिजिजू की जगह अब अर्जुन राम मेघवाल को नया लॉ मिनिस्टर बनाया गया है। वहीं किरेन रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी सौपीं गई है। अब इस बदलाव के बाद किरेन रिजिजू ने मुख्य न्यायाधीश समेत पूरी न्यायपालिका पर पहली प्रतिकिया दिया है।

बता दें की, किरेन रिजिजू को रविशंकर प्रसाद की जगह जुलाई 2021 में कानून मंत्री नियुक्त किया गया था। रिजिजू अपने कार्यकाल के दौरान जजों पर टिप्पणियों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे हैं।इसी बीच किरेन रिजिजू ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है।

Advertisement