मानहानि मामले में अमृतसर जिला न्यायालय में पेश हुए आप नेता संजय सिंह
मैं किसी जेल या फर्जी मुकदमे से नहीं डरता- संजय सिंह
चंडीगढ़, 18 नवंबर (विश्ववार्ता) मानहानि मामले में आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता संजय सिंह अदालत में पेश होने अमृतसर पहुंचे हैं। आप नेता को तिहाड़ जेल से दिल्ली पुलिस की सुरक्षा में लाया गया है। जम्मू तवी ट्रेन के माध्यम से ही उन्हें यहां लाया गया है। वह पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया द्वारा मानहानि के दायर किए गए केस में अमृतसर जिला न्यायालय पहुंचे हैं। साथ ही संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह भी अदालत पहुंची हैं। इस दौरान अमृतसर जिला न्यायालय के बाहर संजय सिंह के वकील एडवोकेट परमिंदर सिंह सेठी ने पत्रकारों से बातचीत की।
आप नेता को तिहाड़ जेल से दिल्ली पुलिस की सुरक्षा में लाया गया है। जम्मू तवी ट्रेन के माध्यम से ही उन्हें यहां लाया गया है। उनका कहना है, “मोदी की तानाशाही के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। मैं किसी जेल या फर्जी मुकदमे से नहीं डरता। ”
बता दें उन्हें शिरोमणि अकाली दल के महासचिव बिक्रम सिंह मजीठिया द्वारा दायर मानहानि मामले के सिलसिले में अदालत में पेश किया जा रहा है। साथ ही संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह भी अदालत पहुंची हैं। इस दौरान अमृतसर जिला न्यायालय के बाहर संजय सिंह के वकील एडवोकेट परमिंदर सिंह सेठी ने पत्रकारों से बातचीत की।
इसी मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री ने अदालत में आप नेताओं के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया था। जिसमें आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल व अन्य नेताओं ने माफी मांग ली थी। वहीं संजय सिंह इस मामले में अभी भी केस लड़ रहे हैं।