महिला प्रीमियर लीग 2023 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गुजरात जाएंट्स को हराकर लगातार हासिल की दूसरी जीत

21
Advertisement

महिला प्रीमियर लीग 2023
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गुजरात जाएंट्स को हराकर लगातार हासिल की दूसरी जीत

चंडीगढ़, 19 मार्च (विश्व वार्ता) महिला प्रीमियर लीग 2023 मे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात जाएंट्स के बीच खेला जाएगा। आरसीबी ने गुजरात जाएंट्स के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की है। उसने 27 गेंद शेष रहते ही आठ विकेट से मैच को जीत लिया। गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने 20 ओवर में चार विकेट पर 188 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 15.3 ओवर में दो विकेट पर 189 रन बना लिए। उसके लिए सोफी डिवाइन ने 36 गेंद पर 99 रन की विस्फोटक पारी खेली। डिवाइन ने नौ चौके और आठ छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 275 का रहा। स्मृति मंधाना ने 31 गेंद पर 37 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 125 रनों की साझेदारी की। हीथर नाइट ने 15 गेंद पर 22 और एलिस पैरी ने 12 गेंद पर 19 रन बनाकर मैच को समाप्त किया। दोनों बल्लेबाज नाबाद रहीं।

Advertisement