महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में तडक़े भीषण हादसे मे मचा हाहाकार
कई लोगों की मौत
चंडीगढ़, 29 जुलाई (विश्ववार्ता) : अमरनाथ यात्रा से लौट रही बस महाराष्ट्र के बुलढाना में हादसे का शिकार होने से 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 20 लोग जख्मी हैं। बताया जा रहा है कि बस नांदूर नाका फ्लाईओवर पर सामने से आ रही अन्य बस से टकरा गई।
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में शनिवार सुबह तडक़े एक भीषण हादसा हुआ है। यहां मलकापुर इलाके के नजदीक दो यात्री बसों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 6 लोगों की जान चली गई। 5 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी। जबकि एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में घायलों की संख्या भी काफी है। 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिनमें काइयों की हालत गंभीर है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।