मशहूर अभिनेत्री और रंगमंच कलाकार उत्तरा बावकर का निधन 

220
Advertisement

मशहूर अभिनेत्री और रंगमंच कलाकार उत्तरा बावकर का निधन 

चंडीगढ़ 13 अप्रैल (विश्व वार्ता) :मशहूर अभिनेत्री और रंगमंच कलाकार उत्तरा बावकर का निधन हो गया। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और मशहूर अभिनेत्री उत्तरा बावकर का लंबी बीमारी के बाद महाराष्ट्र के पुणे शहर में निधन हो गया। उनके परिवार के नजदीकी सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

बता दें कि गोविंद निहलानी की फिल्म ‘तमस’ में अपने अभिनय के बाद उत्तरा बावकर सुर्खियों में आई थीं। उन्होंने सुमित्रा भावे की फीचर फिल्मों में भी काम किया था।

Advertisement