मनोज त्रिपाठी ने संभाला भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष का पदभार
चंडीगढ़, 29 सिंतबर (विश्ववार्ता)भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के नए अध्यक्ष इंजीनियर मनोज त्रिपाठी ने पदभार संभाल लिया है। 28 वर्षों से अधिक के शानदार करियर के साथ मनोज त्रिपाठी अपनी नई भूमिका में भरपूर अनुभव और विशेषज्ञता लेकर आए हैं।
बीबीएमबी में शामिल होने से पहले, ई. मनोज त्रिपाठी ने भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) में मुख्य अभियंता (हाइड्रो प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग) के रूप में कार्य किया। इस महत्वपूर्ण भूमिका के अलावा, उन्होंने 2018 से 2023 तक जेकेएसपीडीसी में अंशकालिक निदेशक का पद भी संभाला।