भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ लॉ एंड जस्टिस ने इन्हे पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश किया नियुक्त
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की रिटायरमेंट कल
चंडीगढ़, 12 अक्तूबर (विश्ववार्ता) भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ लॉ एंड जस्टिस ने आदेश जारी करके कुमारी जस्टिस रितु बाहरी को पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट का एक्टिंग मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। वह शनिवार को अपना कार्यभार संभालेंगी। पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस रवि शंकर झा मुख्य न्यायाधीश के पद पर काम कर रहे हैं। वह 13 अक्तूबर यानि की कल को रिटायर्ड होंगे।
रितु बाहरी मूल रूप से पंजाब के जालंधर की रहने वाली हैं। उनका जन्म 1962 में हुआ है। उन्होंने अपनी कानून की पढ़ाई 1985 में चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी से की है। वह 1986 में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट बार काउंसिल में पहली बार रजिस्टर हुई थीं। रितु बाहरी के पिता जस्टिस अमृत लाल बाहरी 1994 में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से मुख्य न्यायधीश के रूप में रिटायर्ड हुए थे। उनकी रिटायर्ड के 29 साल बाद वहीं जज के रूप में शनिवार से सेवा देंगी। जज रितु बाहरी की प्रारंभिक पढ़ाई चंडीगढ़ के एक नामी स्कूल से हुई है।