बडी खबर: हिमाचल प्रदेश मे पंजाब के दो सगे भाईयों की चाकूओं से गोदकर हत्या
वीडियो हुआ वायरल, आरोपी फरार
चंडीगढ़, 11 अगस्त (विश्ववार्ता) हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ से रामशहर मार्ग पर दो किमी दूरी पर दरगाह के पास दो पंजाब के युवको की चाकूओं से गोदकर हत्या करने का वीडियो वायरल हुआ है। यह दोनों भाई पंजाब के जिला जालंधर के कीवा गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे और दोनों भाइयों को मारने के बाद फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हे सूचना मिली कि नालागढ़ से रामशहर मार्ग पर दो किमी दूरी पर दरगाह के समीप दो युवक घायल अवस्था में पड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान दोनों को बेहोशी की हालत में नालागढ़ अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।