पूर्व मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के बेटे पर मारपीट व किडनैपिंग मामले मे पंजाब की राजनीति गर्माई
आप ने पूर्व सीएम पर साधा जमकर निशाना
चंडीगढ़, 25 अगस्त (विश्ववार्ता): पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के बेटे उदयवीर सिंह रंधावा पर मारपीट व किडनैपिंग के गंभीर आरोप लगने के बाद अब पंजाब की सियासत भी गरमाने लगी है।
आप’ की तरफ से प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रंधावा पर जम कर निशाने साधे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सुखजिंदर सिंह रंधावा ने चंडीगढ़ पुलिस पर दबाव बनाया और उन्होंने अपने पद का गलत इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में रंधावा के बेटे उदयवीर सिंह पर पर्चा दजऱ् होना चाहिए और पीडि़त नौजवान को इंसाफ मिलना चाहिए।
गौरतलब है कि सुखजिंदर रंधावा के बेटे पर नरवीर सिंह नाम के शख़्स द्वारा मारपीट के अलावा किडनैपिंग के भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जानकारी मिली है कि चंडीगढ़ के एक 5 स्टार होटल में हंगामा हुआ था। इस दौरान दो पक्षों के बीच बहस के बाद झड़प हुई थी।