पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के घर रेड के बाद मीडिया के सामने आई उनकी पत्नी
चंडीगढ़, 25 अगस्त (विश्ववार्ता) ई.डी. ने द्वारा कल सुबह पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के घर रेड की रेड के बाद आशू की पत्नी ममता आशू ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि ईडी ने उनके घर पर किसी तरह की छापेमारी नहीं की बल्कि एक सर्च की थी।
उनका कहना है कि अगर किसी व्यक्ति पर विजिलेंस द्वारा केस दर्ज किया जाता है तो ईडी एक बार सर्च करने जरूर आती है। आशू के साथ मामले में जो लोग नामजद हैं उनके घरों पर भी सर्च हुई है, ऐसे में छापामारी जैसी कोई बात नहीं है। वहीं उन्होंने भाजपा में जाने की सभी चर्चाओं पर विराम लगाते हए कहा कि आशू कांग्रेसी थे, कांग्रेसी हैं और कांग्रेसी ही रहेंगे। किसी अन्य पार्टी में जाने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता।