पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं अंबाला से सांसद रतन लाल कटारिया का लंबी बीमारी के बाद निधन 

48
Advertisement

 पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं अंबाला से सांसद रतन लाल कटारिया का लंबी बीमारी के बाद निधन 

चंडीगढ़, 18 मई (विश्ववार्ता) पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं अंबाला से सांसद रतन लाल कटारिया का लंबी बीमारी के बाद वीरवार तड़के निधन हो गया। रतन लाल कटारिया पिछले कई दिनों से चंडीगढ़ के पीजीआई में भर्ती थे। कल ही उन्हें मिलने हरियाणा भाजपा के प्रभारी बिपलब देव गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाने वाले रतनलाल कटारिया के निधन के बाद हरियाणा में शोक की लहर है। रतन लाल कटारिया पंचकूला के मनसा देवी कंपलेक्स में रहते थे।

तन लाल कटारिया को 1980 में भाजयुमो का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया।‌इसके बाद वह पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता, प्रदेश मंत्री, अनुसूचित जाति मोर्चा के अखिल भारतीय महामंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री तक के सफर के बाद उन्हें जून 2001 से सितंबर 2003 तक भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया। 1987-90 में प्रदेश सरकार के संसदीय सचिव एवं हरिजन कल्याण निगम के चेयरमैन बने। जून 1997 से जून 1999 तक वह हरियाणा वेयर हाउसिंग के चेयरमैन रहे।

Advertisement