पहाडो मे लगातार होती बारिश से चंडीगढ़ सुखना लेक के फ्लड गेट खोले गये
पुलिस ने जारी एडवाइजरी
चंडीगढ़, 11 अगस्त (विश्ववार्ता) पहाडो मे लगातार होती बारिश से चंडीगढ सुखना लेक के आज बढते जलस्तर के कारण एक फ्लड गेट खोल दिया गया। यूटी प्रशासन के चीफ इंजीनियर सीबी ओझा ने बताया है कि बढ़ते जल स्तर को देखते हुए ही एक फ्लड गेट खोला गया है। उससे थोड़ा-थोड़ा पानी छोड़ा जा रहा है।
फ्लड गेट खोलने से पहले उन्होंने पंचकूला और मोहाली जिला प्रशासन के अधिकारियों को सूचना दे दी थी। स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। सुखना लेक का जलस्तर खतरे के निशान 1163 फीट के करीब पहुंच गया था जिसके बाद फ्लड गेट खोला गया चंडीगढ़ पुलिस ने मक्खन माजरा से जीरकपुर की तरफ जाने वाले रास्ते पर लोगों को न आने की एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने कहा है कि जब तक जलस्तर सामान्य नहीं हो जाता तब तक इधर आने से कुछ भी घटना हो सकती है।