पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कल से सरकारी स्कूलों का समय बदला
चंडीगढ़, 2 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार कल यानि की 3 अक्तूबर से सरकारी स्कूलों का समय बदल गया है। ये आदेश 1 अक्तूबर से लागू होने थे पर 1 अक्तूबर को रविवार तो 2 अक्तूबर को गांधी जयंती की छुट्टी रहेगी इसलिए ये आदेश मंगलवार 3 अक्तूबर से लागू होंगे।
प्राइमरी स्कूलों का नया समय सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक होगा जबकि मिडल, हाई और सीनियर स्कूलों का समय सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2.50 बजे तक होगा। यह समय 31 अक्तूबर तक लागू रहेगा। 1 नवम्बर से 29 फरवरी तक प्राइमरी स्कूल का समय सुबह 9 बजे से बाद दोपहर 3 बजे तक रहेगा जबकि मिडल, हाई और सीनियर सैकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से बाद दोपहर 3.20 बजे तक रहेगा।