पंजाब सीएम भगवंत सिंह मान ने पी.एम. नरेंद्र मोदी पर साधा जमकर तीखा निशाना
पीएम नरेंद्र मोदी पर हर बात पर मुकरने के इल्ज़ाम भी
15 लाख की रकम लिखते-लिखते, स्याही सूख जाती है..
चंडीगढ़, 20 अगस्त (विश्ववार्ता): पंजाब में सत्तासीन ‘आप’ सरकार और केंद्र की भाजपा सरकार के रिश्तों के बीच पिछले काफी समय से लगातार खटास चल रही है। पहले भी कई बार पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान केंद्र सरकार पर पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार करने के आरोप लगा चुके हैं। वहीं अब एक बार फिर से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने देश के पी.एम. नरेंद्र मोदी पर जम कर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पी.एम. मोदी को ‘आप’ सरकार द्वारा लोगों को दी जाने वाली सुविधाओं से पता नहीं क्या परेशानी है। सी.एम. मान ने कहा कि ‘आप’ की सरकार द्वारा लोगों को मुफ्त बिजली, मोहल्ला क्लीनिकों में मुफ्त इलाज मुहैया करवाने के साथ-साथ पंजाब एवं दिल्ली में महिलाओं को बसों में निशुल्क सफर की सुविधा दी जा रही है तो इस पर पी.एम. मोदी कहते हैं कि ये रेवडिय़ां देते हैं, ये देश के हित में नहीं है।
15 लाख की रकम लिखते-लिखते, स्याही सूख जाती है..
काले धन की बात करता हूं तो कलम रुक जाती है..
हर बात ही जुमला निकली,
अब तो ये भी शक है, क्या चाय बनानी आती है?—CM @BhagwantMann#ChhattisgarhMaangeKejriwal pic.twitter.com/IpqFWmIRCV
— AAP (@AamAadmiParty) August 19, 2023