पंजाब सीएम भगवंत मान ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पटियाला में फहराया झंडा
कहा शहीदों के सपनों को साकार करने का काम आप पार्र्टी द्वारा किया जा रहा है
चंडीगढ़, 15 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आजादी की 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज पटियाला में झंडा फहराया। जिस दौरान उन्होंने कहा कि- अपने विरसे को जरूर पढना आजादी बहुत महंगी मिली है पंजाब को तो आजदी और भी महंगी मिली है।
उन्होंने आगे कहा- आज से खेडा वतन पंजाब की रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गई है। जिस दौरान हर साल 2200 पुलिस मुलाजम भी भर्ती किए जाएंगे। 1700 1800 कांस्टेबल भर्ती करेंगे बाकी अन्य रेंक के पुलिस कर्मी भी भर्ती होंगे। बिजली के मामले में पहले तीन महीने में गारंटी पूरी कर दी थी। 85 फीसदी लोगो के बिजली का बिल जीरो आ रहा है। शहीदों के सपने पूरे नही हुए उन्हें साकार करने का काम भी आम आदमी पार्टी द्वारा किया जा रहा है।