पंजाब सीएम भगवंत मान ने कैटल फीड प्लांट का रखा नींव पत्थर
चंडीगढ़, 1 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज राजपुरा में कैटल फीड प्लांट का नींव पत्थर रखा। राजपुरा पहुंचने पर मुख्यमंत्री का रिवायती अंदाज में गले में कैंठा पहना कर स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि नीदरलैंड की कंपनी द्वारा पंजाब में बड़ी इनवेस्टमेंट की जा रही है। कैटल फीड प्लांट बनाने में 138 करोड़ की लागत आएगी।