पंजाब सीएम भगवंत मान ने इंडस्ट्री के लिए किया बड़ा ऐलान

58
Advertisement

पंजाब सीएम भगवंत मान ने इंडस्ट्री के लिए किया बड़ा ऐलान

कहा पंजाब वह पहला राज्य है जहां स्टांप पेपर के लिए कलर कोडिंग का ऐतिहासिक फैसला लिया गया

इंडस्ट्री के लोगों को आ रही दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा: पंजाब सीएम
चंडीगढ़, 12 मई (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज इंडस्ट्री को लेकर बडा ऐतिहासिक ऐलान करते हुए इंडस्ट्री के लिए कलर कोडिंग की शुरूआत की है। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि इंडस्ट्री के लिए हरे रंग के स्टांप पेपर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब वह पहला राज्य है जहां स्टांप पेपर के लिए कलर कोडिंग का ऐतिहासिक फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से इंडस्ट्री के लोगों को आ रही दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पहले व्यापारियों और फैक्टरी लगाने वाले को सी.एल.यू. लेने के लिए 6-6 महीने लग जाते थे, अब इस मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ेगा।
बता दें कि मुख्यमंत्री मान ने इंडस्ट्री के लिए ग्रीन रंग का स्टांप पेपर की शुरूआत की है। उन्होंने कहा कि जब इंडस्ट्री लगने के बाद कोई अधिकारी फैक्टरी की जांच करने आता है तो इस एक स्टांप पेपर को देखते ही पता चल जाएगा कि फैक्टरी को हर विभाग की क्लीयरेंस मिल चुकी है। पंजाब में इंडस्ट्री आएगी, जल्द चलेगी और नौजवानों को रोजगार मिलेगा। पंजाब की इंडस्ट्री को देखकर बाकी राज्य भी ऐसा करेंगे।

Advertisement