पंजाब सीएम भगवंत मान की किसानों की बैठक हुई खत्म
किसान संघर्ष मजदूर कमेटी ने सीएम मान के समक्ष रखी अपनी मांगें
सीएम मान ने जल्द मांगो को पूरा करने जताया भरोसा
चंडीगढ़, 18 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और किसान संघर्ष मजदूर कमेटी के समक्ष ढाई घंटे चली अहम बैठक समाप्त हो गई है। किसान संघर्ष मजदूर कमेटी ने सीएम के सामने अपनी मांगें रखी। जिसे लेकर सी.एम. ने भरोसा दिया है कि उनकी मांगों को जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा।
बता दें कि किसान मजदूर संघर्ष के मुख्य सचिव सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि शहीद परिवारों को नौकरियां, जीरा फैक्टरी बंद करने, फसलों को हुए नुकसान को लेकर व बाढ़ के मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें भरोसा दिया कि जीरा फैक्टरी नहीं चलेगी। फसल के हुए नुकसान को लेकर 15000 प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाएगा, नौकरियां भी जल्द दे दी जाएंगी। तेलंगाना सरकार ने पंजाब के शहीदों को मुआवजा दिया था। लेकिन इस समय कुछ किसान मुआवजा से वंचित रह गए थे, उन्हें भी सीएम. मान ने मुआवजा देने की मांग को मान लिया है।