पंजाब सीएम ने मणिपुर में फंसे पंजाबियों को लेकर जारी किया हेल्पलाईन नंबर
चंडीगढ़, 10 मई (विश्ववार्ता) मणिपुर में फंसे पंजाबियों के लिए सी.एम. मान ने अहम कदम उठाया है। उन्होंने मणिपुर में हिंसा के कारण फंसे पंजाबियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 9417936222 जारी किया है।
सी.एम. मान ने इसे लेकर एक ट्वीट भी शेयर है कि जिसमें उन्होंने लिखा है कि मणिपुर में फैली हिंसा के चलते वहां कई पंजाबी भी फंस गए हैं, जिनमें से एक राहुल कुमार आज पंजाब सरकार की पहल से लौट रहा है… कोई भी पंजाबी छात्र जो वहां फंसा हुआ है वह इस मेल आईडी sahotramanjeet@gmail.com और इस नंबर 9417936222 पर संपर्क कर सकता है… सरकार आपके साथ है…” सी.एम. मान ने कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार से मणिपुर में फंसे पंजाबियों को सुरक्षित लाने के लिए अपील की है। पंजाब सरकार इस परिस्थिति में परिवार वालों के साथ हैं।