पंजाब सरकार के पंचायतों को भंग करने के फैसले के खिलाफ कांग्रेस सडक़ पर उतरी
अकाली दल और भाजपा पर किया तीखा हमला
चंडीगढ़, 22 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब सरकार के पंचायतों को भंग करने के फैसले के खिलाफ कांग्रेस सडक़ पर उतर आई है। आज मोहाली में पंचायत भवन के सामने पीपीसीसी अध्यक्ष अमरिन्दर सिंह राजा वडि़ंग के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने धरना लगाया। इस दौरान बरसात के बीच भी धरना जारी रहा।
मोहाली में काग्रेस ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि पंचायतों को दोबारा बहाल किया जाए। सरकार ने पंचायतों को भंग करने का फैसला लिया है उसे रद्द किया जाए। धरने दौरान प्रताप सिंह बाजवा ने कांग्रेस के इक_ को संबोधन किया और अकाली दल और भाजपा पर तीखा हमला किया।