पंजाब सचिवालय में तुंरत प्रभाव से इतने अधिकारियों व कर्मचारियों को किया इधर से उधर
चंडीगढ़, 9 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब सचिवालय में तुंरत प्रभाव 6 अधिकारियों व कर्मचारियों को इधर से उधर कर दिया है, जिनमें अजय कुमार पुत्र प्राणनाथ सुपरिंटैंडैंट प्रशासन सुधार शाखा 2 से गृह शाखा 3, मंजीत सिंह पुत्र करतार सिंह सुपरिंटैंडैंट को गृह 3 शाखा से प्रशासनिक सुधार शाखा 2, इंद्रप्रीत सिंह सीनियर सहायक को पंजाब राज भवन से अदालती शाखा 1 में, हरमनजोत सिंह बराड़ सीनियर सहायक को अदालती शाखा 1 से पंजाब राज भवन, हरप्रीत सिंह सीनियर सहायक को एफ.पी.पी.सी. शाखा वित्त विभाग से खेल और युवक सेवाएं शाखा में तथा जगसीर सिंह सीनीयर सहायक खेल व युवक सेवाएं शाखा से एफ.पी.पी.सी. शाखा वित्त विभाग में तबदील किया गया है।